Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 31, 20260523 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    मारपीट कर गले से चांदी की चैन लूटने का आरोप, 42 ग्राम की चैन बरामद; आरोपी पहले भी लूट के दो मामलों में जा चुका है जेल

    जांजगीर-चांपा। नैला पुलिस चौकी क्षेत्र में मारपीट कर चांदी की चैन लूटने के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई करीब 42 ग्राम वजन की चांदी की चैन, जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी लूट के दो मामलों में जेल जा चुका है।

    पुलिस के मुताबिक, नैला वार्ड क्रमांक 05 निवासी रामप्रकाश यादव ने चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:20 बजे मनीष कश्यप ने मोबाइल से फोन कर उसे सुल्तान नगर स्थित ईश्वरी यादव के घर के पास बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद रामप्रकाश मनीष से बातचीत कर रहा था, तभी नैला वार्ड क्रमांक 04 निवासी कोमल कश्यप उर्फ माऊ (19 वर्ष) वहां पहुंचा।

    आरोप है कि पुरानी बात को लेकर कोमल कश्यप ने रामप्रकाश के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके गले में पहनी चांदी की चैन बलपूर्वक लूट ली और मौके से फरार हो गया।

    रिपोर्ट के आधार पर चौकी नैला में अपराध क्रमांक 641/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 309(6), 296, 351(3) एवं 115(2) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन तथा चौकी नैला प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

    पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जूना तालाब के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 42 ग्राम वजन की चांदी की चैन बरामद की गई। बरामद चैन की कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है।

    पुलिस ने आरोपी कोमल कश्यप उर्फ माऊ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी लूट के दो मामलों में जेल जाना सामने आया है।

    पूरी कार्रवाई में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में चौकी नैला पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Hemant Baghel
    Robbery case solved within hours; 19-year-old accused arrested.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिप्स खिलाने का लालच देकर 9 वर्षीय बच्ची को सुनसान जगह ले गया, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
    Next Article दो हजार की उधारी मांगना पड़ा भारी! युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोपी गिरफ्तार”
    Hemant Baghel

    Related Posts

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.