हेमंत बघेल
कसडोल। भाजपा मंडल कसडोल के नेतृत्व में रविवार, 13 सितंबर को ग्राम असनींद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा एवं समरसता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भगवान गौतम बुद्ध के छायाचित्र पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद माताओं एवं बहनों ने सिर पर पावन कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के तैलचित्र को भी सम्मानपूर्वक शामिल किया गया।
कलश यात्रा ने पूरे गांव की गलियों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह आरती उतारकर यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया गया।
समरसता सभा को संबोधित करते हुए अजा. जिला अध्यक्ष रामचंद्र ध्रुव एवं कसडोल मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी ने संत रविदास जी के जीवन, उनकी महिमा एवं अमर वाणी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी, अजा. जिला अध्यक्ष रामचंद्र ध्रुव, सरपंच संतोष ध्रुव, श्रीमती सरिता जायसवाल, गणेश शंकर साहू, दिलहरण जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि निर्मल कमलवंशी, मेहर समाज अध्यक्ष दिलहरण मिरी, रामगोपाल मिरी, जीवन लाल रात्रे, गिरिचंद सोनवानी, शीलकंठ मिरी, राजेंद्र रात्रे, मनमोहन मिरी, बुधराम मिरी, शंकर मिरी, रामलाल मिरी, नरेंद्र अजगले, रामकुमार रात्रे सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।










































