Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक संचालन का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

    देवरीकला में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भोजली पर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पारंपरिक गीतों से गूंजा गांव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»लवन»मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक संचालन का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    लवन

    मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक संचालन का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelSeptember 15, 20260474 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बगबुड़ा में बिना डिग्री-लाइसेंस मरीजों का इलाज करने का दावा, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दिया आश्वासन

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत बगबुड़ा में मुख्य मार्ग के किनारे संचालित बीरेंद्र मेडिकल स्टोर्स को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर्स के पीछे बने एक छोटे कमरे में कथित तौर पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आरोप है कि यहां बिना मान्य चिकित्सा डिग्री, वैध पंजीयन अथवा आवश्यक दस्तावेजों के मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

    https://reporter36.com/wp-content/uploads/2026/09/InShot_20260915_223623375.mp4

     

    स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल स्टोर्स की आड़ में कथित क्लिनिक का संचालन लंबे समय से किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मेडिकल संचालक बीरेंद्र वर्मा की मौजूदगी में मरीजों का इलाज किए जाने की बात सामने आती रही है। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि उनके मेडिकल स्टोर्स में मौजूद नहीं रहने पर पास में किराना दुकान संचालित करने वाला एक युवक भी मरीजों को देखने का काम करता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

    मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

    यदि बिना योग्य चिकित्सक और आवश्यक अनुमति के मरीजों का उपचार किया जा रहा है तो किसी मरीज की हालत बिगड़ने अथवा किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी, यह बड़ा सवाल है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

    https://reporter36.com/wp-content/uploads/2026/09/InShot_20260915_224956049.mp4

     

    बताया जाता है कि बगबुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन से महज करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों का आरोप है कि लवन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कई कथित झोलाछाप लोगों द्वारा चिकित्सा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

    पुराने मामले की भी चर्चा

    स्थानीय सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि बगबुड़ा क्षेत्र में कथित रूप से इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया था, लेकिन शिकायत नहीं होने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका। इस दावे की भी स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में संचालित निजी क्लिनिक, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी सेंटर और अन्य चिकित्सा संस्थानों की जांच किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

    प्राइवेट अस्पतालों में मरीज भेजने के आरोप भी गंभीर

    ग्रामीणों और सूत्रों की ओर से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से निजी अस्पतालों में मरीज भेजे जाने के बदले कथित रूप से आर्थिक लेन-देन के आरोप भी लगाए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि मरीजों को निजी अस्पताल भेजने पर 5 से 10 हजार रुपये तक दिए जाने का कथित खेल लंबे समय से चल रहा है। हालांकि इन आरोपों की भी पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकती है।

    यदि इस तरह के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करेगा, बल्कि मरीजों के हितों के साथ भी खिलवाड़ माना जाएगा। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई जरूरी है।

    बीएमओ ने कहा- कराई जाएगी जांच

    इस मामले में खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नवदीप बांधे ने जांच कराने की बात कही है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग की जांच में बीरेंद्र मेडिकल स्टोर्स में कथित रूप से संचालित क्लिनिक और मरीजों के उपचार से जुड़े आरोप कितने सही पाए जाते हैं।

    फिलहाल जांच के आश्वासन के बाद लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। क्या जांच के बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी या फिर बगबुड़ा में कथित रूप से चल रहा यह उपचार का सिलसिला जारी रहेगा, यह आने वाला समय बताएगा।

    Hemant Baghel
    Allegations of running a clinic under the guise of a medical store; questions raised about the Health Department's functioning.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा
    Hemant Baghel

    Related Posts

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

    September 14, 2026

    देवरीकला में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भोजली पर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पारंपरिक गीतों से गूंजा गांव

    September 14, 2026

    नागेश्वर साहू के नेतृत्व में कसडोल में ₹31.93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    September 14, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,270 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,270 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक संचालन का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

    देवरीकला में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भोजली पर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पारंपरिक गीतों से गूंजा गांव

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.