Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देवरीकला को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली, लिया संकल्प

    बारनवापारा के जंगल में काले हिरण की दर्दनाक मौत, आवारा कुत्तों के हमले की आशंका

    सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर 60 हजार और सोने की अंगूठी लूटी; युवती समेत 6 गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां पर बच्चों को जहर देने के बाद खुद सेवन करने की आशंका
    अन्य

    गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां पर बच्चों को जहर देने के बाद खुद सेवन करने की आशंका

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelNovember 20, 202601,2212 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    पति की दूसरी शादी की चर्चा से जुड़ रहा घटना का तार, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

    बलौदाबाजार। जिले के गिरौदपुरी चौकी अंतर्गत ग्राम सुकली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतिका युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), पति संजय मानिकपुरी, तथा दो बच्चे चिराग दास मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (5 वर्ष) की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि 19 नवंबर की रात करीब 8 बजे महिला ने कथित तौर पर दोनों बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद महिला द्वारा भी जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

     

    पति की दूसरी शादी की चर्चा से जुड़ रही घटना की वजह?

    ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पति द्वारा कुछ दिन पूर्व किसी दूसरी महिला से शादी करने की चर्चा गांव में थी। इसी बात को घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद या वैवाहिक तनाव इस दर्दनाक घटना की वजह हो सकता है। हालांकि यह केवल ग्रामीणों से मिली प्रारंभिक जानकारी और आशंका है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

    पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    घटना की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसडोल लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

     

    एक ही परिवार के तीन सदस्यों, खासकर दो मासूम बच्चों की मौत से गांव सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेंगे।

    Hemant Baghel
    Tragic incident in the Girodpuri police outpost area: Three members of the same family have died; it is suspected that the mother poisoned her children before consuming the poison herself.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार
    Next Article उधारी के पैसों को लेकर खूनी विवाद, पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    देवरीकला को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली, लिया संकल्प

    November 20, 2026

    बारनवापारा के जंगल में काले हिरण की दर्दनाक मौत, आवारा कुत्तों के हमले की आशंका

    November 20, 2026

    सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर 60 हजार और सोने की अंगूठी लूटी; युवती समेत 6 गिरफ्तार

    November 20, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,297 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,333 Views

    गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां पर बच्चों को जहर देने के बाद खुद सेवन करने की आशंका

    November 20, 20261,221 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,297 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,333 Views

    गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां पर बच्चों को जहर देने के बाद खुद सेवन करने की आशंका

    November 20, 20261,221 Views
    Our Picks

    देवरीकला को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली, लिया संकल्प

    बारनवापारा के जंगल में काले हिरण की दर्दनाक मौत, आवारा कुत्तों के हमले की आशंका

    सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर 60 हजार और सोने की अंगूठी लूटी; युवती समेत 6 गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.