Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»शासकीय एंबुलेंस की आड़ में निजी कमाई का खेल? लवन सीएचसी में 102 सेवा पर गंभीर सवाल
    अन्य

    शासकीय एंबुलेंस की आड़ में निजी कमाई का खेल? लवन सीएचसी में 102 सेवा पर गंभीर सवाल

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 26, 20260133 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल

    बलौदाबाजार। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लवन में संचालित 102 महतारी एक्सप्रेस सेवाओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि सरकारी एंबुलेंस के कुछ चालक मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर इलाज का झांसा देकर सरकारी एंबुलेंस के बजाय अपनी निजी एंबुलेंस से निजी अस्पतालों तक ले जा रहे हैं। इस पूरे मामले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं।

     

    जानकारी के अनुसार, सीएचसी लवन में 102 महतारी एक्सप्रेस के चालक रामकृपाल साहू पर आरोप है कि वे अस्पताल आने वाले मरीजों को सरकारी सुविधा का लाभ दिलाने के बजाय निजी एंबुलेंस का उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। आरोप यह भी है कि वाहन चालक के पास स्वयं की निजी एंबुलेंस भी है, जिससे मरीजों को जिला अस्पताल अथवा अन्य बड़े निजी अस्पतालों तक पहुंचाया जाता है।

    https://reporter36.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260726-WA00151.mp4

     

    सरकारी योजना का उद्देश्य हो रहा प्रभावित

    राज्य सरकार ने 102 महतारी एक्सप्रेस और 108 संजीवनी एक्सप्रेस जैसी सेवाएं गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर मरीजों को निःशुल्क एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की हैं। इन सेवाओं का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाना है।

    https://reporter36.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260726-WA00141.mp4

     

    लेकिन यदि सरकारी एंबुलेंस चालक ही मरीजों को निजी एंबुलेंस से ले जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, तो इससे सरकारी योजना के उद्देश्य पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

    https://reporter36.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260726-WA00161.mp4

     

    कई वर्षों से चल रहे खेल का आरोप

    सूत्रों का दावा है कि यह सिलसिला कोई नया नहीं, बल्कि कई वर्षों से जारी है। आरोप है कि जब सीएचसी लवन से किसी मरीज को जिला अस्पताल या अन्य उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर किया जाता है, तब कई मामलों में सरकारी एंबुलेंस का उपयोग नहीं किया जाता। इसके बजाय मरीजों को निजी एंबुलेंस में ले जाया जाता है, जिससे उनसे मोटी रकम वसूली जाती है।

    सूत्रों के अनुसार, संबंधित चालक की जिले के कुछ निजी अस्पतालों से भी सांठगांठ होने की चर्चा है। आरोप है कि मरीजों को “बेहतर इलाज” का हवाला देकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जाता है और इसके एवज में कमीशन लिया जाता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    बीएमओ की भूमिका पर भी उठे सवाल

    मामले में यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि सरकारी एंबुलेंस चालक लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त हैं, तो क्या इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को नहीं थी? स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि बिना प्रशासनिक जानकारी के इस तरह की गतिविधियां लंबे समय तक चलना मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है।

    बीएमओ से नहीं हो सका संपर्क

    इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन के बीएमओ डॉ. नवदीप बांधे का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

    जांच के बाद ही होगी सच्चाई स्पष्ट

    फिलहाल यह मामला गंभीर आरोपों के आधार पर सामने आया है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुपयोग का बड़ा मामला साबित हो सकता है। वहीं यदि आरोप निराधार निकलते हैं तो जांच से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की जांच पर टिकी हैं कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

    Hemant Baghel
    A scheme to make private profit under the guise of a government ambulance? Serious questions raised about the '102' service at Lavan CHC
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्राम पंचायत बार: शिकायतों की जांच जारी, सरपंच पक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोपों को बताया निराधार
    Next Article गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को अन्नपूर्णा मुहिम से मिली राहत
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.