Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»भीषण गर्मी में राहत बनकर सामने आई आद्या शक्ति महिला उत्थान एनजीओ, कसडोल में खोला पियाऊ घर
    अन्य

    भीषण गर्मी में राहत बनकर सामने आई आद्या शक्ति महिला उत्थान एनजीओ, कसडोल में खोला पियाऊ घर

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMay 8, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच आमजन खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में आद्या शक्ति महिला उत्थान एनजीओ द्वारा सराहनीय पहल करते हुए बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर में पियाऊ घर का संचालन शुरू किया गया।

    एनजीओ की टीम ने राहगीरों और आम लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 नग मिट्टी के घड़े (मटका) वितरण कर नगर में पियाऊ घर की व्यवस्था की। भीषण गर्मी के बीच यह पहल लोगों के लिए राहतभरी साबित हो रही है। ग्रामीण अंचलों से आने वाले लोग जहां पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे थे, वहीं एनजीओ की इस पहल की नगरभर में सराहना हो रही है।

    नगर में बढ़ती गर्मी के कारण जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में पियाऊ घर आमजनों के लिए अमृत समान साबित हो रहा है। आद्या शक्ति महिला उत्थान एनजीओ पूर्व से ही सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रही है। संस्था द्वारा शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण समेत जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य किए जाते रहे हैं।

    संस्था की अध्यक्ष चंद्रलेखा मिश्रा ने बताया कि एनजीओ का गठन गरीब, असहाय और अत्याचार से पीड़ित महिलाओं के उत्थान के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था पूर्व में दो गरीब बेटियों का विवाह कराने, एक असहाय के मकान का जीर्णोद्धार कराने तथा वृद्धाश्रमों में पहुंचकर बुजुर्गों को कपड़े और फल वितरित करने जैसे सामाजिक कार्य भी कर चुकी है।

    उन्होंने कहा कि आद्या शक्ति महिला उत्थान एनजीओ भविष्य में भी जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा के लिए संकल्पित रहेगी तथा संस्था किसी भी राजनीतिक दल से अलग रहकर समाजसेवा का कार्य कर रही है।

    पियाऊ घर संचालन के दौरान संचालिका लक्ष्मी साहू, सचिव रामेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष किरण वाढ़ई, मीडिया प्रभारी ममता साहू, कोषाध्यक्ष हेमलता साहू सहित वेदिका साहू, आशादास मनिकपुरी, सरोजनी साहू, नैना मिश्रा, यमुना मराठा, खीर बाई मराठा, कमलेश्वरी साहू, हेमलता मालाकार, सुमन मिश्रा, लीजा मिश्रा और पिंकी साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

    Hemant Baghel
    a drinking house opened in Kasdol Aadya Shakti Mahila Udghoshan Plaza came as a relief in the scorching heat
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबलौदाबाजार ब्रेकिंग: भाटापारा के पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
    Next Article शादी का झांसा देकर नाबालिग से दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.