Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»सेमरिया पंचायत में सीसी रोड निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, सरकारी शिक्षक पर भी उठे सवाल
    अन्य

    सेमरिया पंचायत में सीसी रोड निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, सरकारी शिक्षक पर भी उठे सवाल

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMay 29, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरिया के आश्रित ग्राम मालीडीह में निर्माणाधीन सीसी रोड कार्य में भारी भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच वीरेंद्र साहू द्वारा नियम-कायदों को दरकिनार कर गुणवत्ताहीन सामग्री से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से लगभग 5 लाख रुपए की लागत से सोन सिंह के घर से विजय के घर तक सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि रोड निर्माण में सीमेंट की मात्रा कम तथा रेत और बजरी-गिट्टी अधिक डाली जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित हो सकती है।

    ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि निर्माण कार्य की जांच कराए जाने और जांच पूरी होने तक कार्य बंद कराने की मांग की जा रही है, हालांकि अब तक किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा डीएमएफ मद से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर विकास कार्य कराने के उद्देश्य से राशि दी जाती है, लेकिन ग्राम पंचायत सेमरिया में इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत में आने वाली मूलभूत एवं 15वें वित्त आयोग की राशि में भी अनियमितता बरती जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में अन्य पंचायत प्रतिनिधि भ्रष्टाचार करने से पहले सोचें।

    बेटा सरपंच, लेकिन काम संभाल रहे सरकारी शिक्षक पिता

    ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत सेमरिया में सरपंच पद पर वीरेंद्र साहू हैं, लेकिन पंचायत के अधिकांश कार्य उनके पिता सम्मेलाल साहू द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जो कि एक शासकीय शिक्षक बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सीसी रोड निर्माण कार्य में भी वही मौके पर खड़े होकर निगरानी और कार्य संचालन करते दिखाई दे रहे हैं।

    लोगों का कहना है कि एक सरकारी शिक्षक का इस तरह पंचायत निर्माण कार्य में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होना भी जांच का विषय है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य के साथ-साथ सरकारी शिक्षक की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

    वही इस मामले में जनपद पंचायत सीईओ कमलेश साहू ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई है।

    Hemant Baghel
    Allegations of corruption in the construction of CC road in Semriya Panchayat questions raised on government teacher also
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपैसा डबल करने के नाम पर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article लवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.