हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। पुलिस थाना लवन द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10.204 किलोग्राम गांजा, एक पल्सर मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लवन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक पल्सर बाइक से गांजा लेकर बिक्री करने ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 27 मई 2026 को मेन रोड लवन में घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के पिट्ठू बैग से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा गांजा का विधिवत तौल कराया गया, जिसमें कुल 10.204 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹1 लाख बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG11 AX 9159 एवं दो मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं। मामले में थाना लवन में अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. लखन वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल
2. मुकेश कुमार ध्रुव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल
जप्त सामग्री
– 10.204 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹1,00,000)
– पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG11 AX 9159
– 02 मोबाइल फोन




