Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»बलौदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में 3 चोरी की वारदातों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    बलौदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में 3 चोरी की वारदातों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 11, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 
    जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी सहित लगभग 3 लाख 70 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरदी महामाया निवासी प्रार्थी दाऊ राम साहू (82 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 जनवरी 2026 को वह अपने घर में ताला लगाकर अपने बेटों के पास जमनीपाली (कोरबा) और बिलासपुर गए हुए थे। करीब एक माह बाद 27 फरवरी को जब वह घर लौटे तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से चांदी का करधन, पायल, अंगूठी, सोने की फुली और 20 हजार रुपये नगद गायब थे। इस मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 92/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    इसी प्रकार एक अन्य मामले में प्रार्थी आनंद मोहन पाण्डेय (27 वर्ष) निवासी न्यू चंदनियापारा जांजगीर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके ग्राम हरदी महामाया स्थित घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और 5 हजार रुपये नगद सहित लगभग 3 लाख रुपये की चोरी कर ली। इस मामले में अपराध क्रमांक 110/2026 दर्ज किया गया।

    वहीं तीसरे मामले में प्रार्थी हरिओम साहू (48 वर्ष) निवासी हरदी महामाया ने बताया कि जब वह 10 मार्च को अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा पीतल व कांसे के बर्तन चोरी हो चुके थे। इस संबंध में अपराध क्रमांक 111/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

    चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लिया।

    पूछताछ में आरोपियों गणेश केवट उर्फ बुट्टी (24 वर्ष), रोशन बरेठ (18 वर्ष) और दिनेश बरेठ (20 वर्ष) निवासी हरदी महामाया ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी बरामद कर कुल 3.70 लाख रुपये का माल जब्त किया।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को 11 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
    इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित थाना बलौदा स्टाफ के प्र.आर. गजाधर पाटनवार, नवीन सिंह, मुकेश यादव, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर, प्रहलाद निर्मलकर, रोहित साहू, पुनेश्वर आजाद, लखेश विश्वकर्मा एवं महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा

    Hemant Baghel
    3 accused arrested Baloda police's major success: 3 theft cases solved in 24 hours
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेवरा के बद्री नारायण बगड़िया स्कूल में महिला दिवस पर भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधि और शिक्षिकाएं हुईं सम्मानित
    Next Article सूने मकान में चोरी का खुलासा: सायबर थाना और जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.