Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»सूने मकान में चोरी का खुलासा: सायबर थाना और जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    सूने मकान में चोरी का खुलासा: सायबर थाना और जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 11, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर। क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सायबर थाना और जांजगीर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी राशि और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। इस प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है, जबकि दो मुख्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

    पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के सख्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खपर्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक जेपी गुप्ता तथा सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

    पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ जांजगीर क्षेत्र में नहर किनारे और सुनसान स्थानों पर स्थित मकानों की रेकी करता था। आरोपी ने अपने पड़ोसी से इलाज कराने का बहाना बनाकर उसकी सुजुकी एक्सेस स्कूटी (CG-10-CC-1267) ली और साथियों के साथ चोरी की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।

    जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी बिलासपुर से जांजगीर पहुंचे और नहर किनारे एक सूना मकान देखकर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। आरोपियों ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड लाकर घर का ताला और अलमारी तोड़ दी तथा सोने-चांदी के आभूषण और नगदी रकम चोरी कर ली। चोरी के बाद आरोपी जांजगीर के सुनसान मैदान में पहुंचे और नगदी आपस में बांट ली, जबकि जेवरात मुख्य आरोपी ने अपने पास रख लिए।

    बाद में चोरी के चांदी के आभूषण बेचने के लिए आरोपियों ने अपने परिचित जीत कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष) निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला तोरवा बिलासपुर की मदद ली। जीत कुमार ने उन्हें गीता प्रसाद साहू (37 वर्ष) निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर से मिलवाया। गीता प्रसाद साहू ने चोरी के चांदी के आभूषण सूरज सोनी (34 वर्ष) निवासी गुड़ीपारा खरौद, चांपा शिवरीनारायण को बेचकर लगभग 80 हजार रुपये प्राप्त किए। इसमें से 12-12 हजार रुपये जीत कुमार और गीता प्रसाद साहू ने आपस में रख लिए और बाकी रकम मुख्य आरोपी को दे दी।

    पुलिस ने मामले में जीत कुमार सूर्यवंशी, गीता प्रसाद साहू और सूरज सोनी को गिरफ्तार किया है। इनमें जीत कुमार और गीता प्रसाद साहू ने चोरी के जेवर बेचने में बिचौलिये की भूमिका निभाई, जबकि सूरज सोनी को चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में आरोपी बनाया गया है।

    इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सायबर थाना प्रभारी सागर पाठक, उपनिरीक्षक कमलदास बैनर्जी, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक गिरीश कश्यप, माखन साहू, प्रदीप दुबे, सहबाज खान, रोहित कहरा और प्रतीक सिंह का सराहनीय योगदान रहा

    Hemant Baghel
    3 accused arrested Theft in a vacant house revealed: Joint action by Cyber ​​Police Station and Janjgir Police
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबलौदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में 3 चोरी की वारदातों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article सूने मकान में चोरी का खुलासा: सायबर थाना और जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.