ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार पत्थर से चेहरे पर वार कर अधेड़ की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

सिंगापुर गांव में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव
इंद्रा कॉलोनी, कोदवा रोड के पास हुई वारदात
मृतक की पहचान राजा राम उर्फ चोटी साहू के रूप में
प्रारंभिक जांच में भारी पत्थर से चेहरे पर वार कर हत्या की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही SDOP भाटापारा, भाटापारा ग्रामीण पुलिस, निपनिया पुलिस सहायता केंद्र, FSL और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची
बीती रात 19-20 सितंबर के बीच की बताई जा रही है घटना
हत्या के कारणों और आरोपी की तलाश में पुलिस की जांच जारी
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास गहन छानबीन शुरू कर दी है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।










































