Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»लवन में 24 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, गला रेतकर वारदात; टोना-टोटका विवाद और चोरी समेत कई एंगल पर जांच
    अन्य

    लवन में 24 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, गला रेतकर वारदात; टोना-टोटका विवाद और चोरी समेत कई एंगल पर जांच

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 14, 202604893 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम चितावर में गुरुवार शाम एक 24 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक तक पहुंचने के लिए विशेष टीम गठित की है।

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम चितावर निवासी शतरूपा ध्रुव (24) गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे घर के पीछे बाड़ी में बर्तन साफ करने गई थी। बताया जा रहा है कि उस समय वह घर में अकेली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गले में गंभीर वार किए जाने से शतरूपा की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के समय मृतिका की मां समारिन बाई ध्रुव तालाब में नहाने गई थी। कुछ देर बाद जब वह घर लौटी तो शतरूपा दिखाई नहीं दी। तलाश करने पर कुएं के पास उसकी लहूलुहान हालत में लाश मिली। बेटी का शव देखकर मां चीख-पुकार करने लगी। इसके बाद ग्रामीणों और सरपंच प्रतिनिधि को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही लवन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन भेजा गया।

     

    टोना-टोटका को लेकर विवाद का एंगल भी सामने आया

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में परिवार से जुड़े एक युवक पर संदेह जताया जा रहा है। बताया गया कि परिवार के एक सदस्य की पत्नी की पहले मृत्यु हो चुकी है और उसकी मृतिका की मां से कथित तौर पर टोना-टोटका को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। इसी आधार पर पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी है।

    सोने का लॉकेट गायब, चोरी की नीयत पर भी सवाल

    मृतिका की मां ने पुलिस को बताया है कि शतरूपा ने सोने का लॉकेट पहना हुआ था, जो घटना के बाद उसके पास नहीं मिला। ऐसे में पुलिस के सामने एक और सवाल खड़ा हो गया है कि कहीं वारदात चोरी की नीयत से तो नहीं की गई? हालांकि अभी तक पुलिस ने हत्या के कारण की पुष्टि नहीं की है।

    फिलहाल पुलिस चोरी, टोना-टोटका के शक और पुरानी रंजिश समेत अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस संदिग्ध युवक तक पहुंचने के लिए टीम गठित कर चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या के वास्तविक कारण का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

    Hemant Baghel
    Brutal murder of a 24-year-old woman in Lavan; throat slit during the crime; investigation underway covering multiple angles including a dispute over occult practices and theft.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री आवास तोड़ने के मामले में नया मोड़: सरपंच पति ने आरोपों को बताया निराधार, ग्रामसभा के निर्णय और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर किया था अतिक्रमण 
    Next Article शादी का झांसा देकर अनाचार के मामले में आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
    Hemant Baghel

    Related Posts

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    October 26, 2026

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    October 25, 2026

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    October 25, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Our Picks

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.