विजय साहू
सोनाखान। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में स्मार्ट मीटर और बिजली बिल में बढ़ोतरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा नगर पंचायत टुण्ड्रा में विरोध प्रदर्शन एवं बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान विधायक कविता प्राण लहरे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, राज महंत, पी.के. धृतलहरे, जवाहर पटेल एवं मोती साहू ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और स्मार्ट मीटर को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं के उद्बोधन के बाद उपस्थित आमजनों ने भी बिजली बिल, स्मार्ट मीटर एवं विद्युत संबंधी अपनी समस्याएं सामने रखीं। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम टुण्ड्रा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान युधिष्ठिर नायक, राज महंत, पी.के. धृतलहरे, मोती साहू, रवि बंजारे, इतवारी साहू, धरम रात्रे, जान मोहम्मद खान, हरि राम नाग, संपत ठाकुर, दिनेश ठाकुर, प्रमोद साहू, शिव कश्यप, सुखीराम वर्मा, जवाहर पटेल, छोटे लाल मानिकपुरी, सतीश साहू, युगल साहू, घनश्याम बारले, योगेश साहू, मुरली मिश्रा, सुखलाल निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन, महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सतीश साहू ने किया।










































