गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा से बड़ी राजनीतिक खबर
रायपुर ।ग्रामीण जिले के तिल्दा नेवरा में कांग्रेस ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री टंक राम वर्मा के तिल्दा स्थित बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

इन मुद्दों को लेकर फूटा आक्रोश
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा, जिनमें प्रमुख रूप से—
बाईपास निर्माण का वादा पूरा न होना
ऑनलाइन सट्टे का खुलेआम संचालन
अवैध शराब की बिक्री
नकली सामग्री का कारोबार
सफाई व्यवस्था की बदहाली
₹500 में गैस देने के वादे पर सवाल
सरोरा अपहरण कांड का खुलासा न होना
सामाजिक जमीन पर अवैध कब्जा
फर्जी NOC से उद्योग स्थापना
चौक से बंगले तक मार्च, पुलिस से झड़प
प्रदर्शन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से हुई, जहां सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में मंत्री के बंगले तक पहुंचे।
बंगले के बाहर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।
कांग्रेस नेताओं का सीधा आरोप
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि—
“चुनाव के समय किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हुए। तिल्दा में बाईपास का काम शुरू नहीं हुआ, जबकि अवैध गतिविधियां खुलेआम चल रही हैं। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।”
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में शैलेश नितिन त्रिवेदी, विजय सोनू मारखंडे, बलदाऊ साहू, अजितेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर एडिशनल एसपी, सीएसपी, नेवरा और तिल्दा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
राजनीतिक संदेश साफ
तिल्दा नेवरा का यह प्रदर्शन साफ संकेत देता है कि कांग्रेस अब जमीनी मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। आने वाले समय में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।




