Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»तिल्दा तहसील में कोटवारों का हल्ला बोल: नियमितीकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना, शासन को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    अन्य

    तिल्दा तहसील में कोटवारों का हल्ला बोल: नियमितीकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना, शासन को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 6, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवर्धन यदु 

    तिल्दा नेवरा ।तहसील में कोटवारों का हल्ला बोल: नियमितीकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना, शासन को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनीतिल्दा-नेवरा। रायपुर जिले के तिल्दा तहसील मुख्यालय में मंगलवार को कोटवारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कोटवार संघ के प्रांतीय आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में विकासखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों कोटवारों ने हिस्सा लिया और नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    धरना स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता में कोटवार संघ के अध्यक्ष धरमे एवं भूषण दास मानिकपुरी ने बताया कि कोटवार लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उनका कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार विभिन्न विभागों में 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण का सिद्धांत लागू किया गया है, लेकिन कोटवारों को आज तक इसका लाभ नहीं मिला।

    संघ ने वर्तमान में दिए जा रहे पारिश्रमिक को महंगाई के दौर में बेहद अपर्याप्त बताया। उनका कहना है कि सेवा भूमि के आधार पर कोटवारों को ए, बी, सी और डी श्रेणियों में बांटकर अलग-अलग भुगतान किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने सभी कोटवारों के लिए समान और सम्मानजनक वेतनमान लागू करने की मांग की।
    कोटवारों ने कहा कि वे अंग्रेजों के शासनकाल से गांवों में शासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।

    गांव की सुरक्षा, शासकीय सूचनाएं पहुंचाना, पंचनामा सहित अनेक प्रशासनिक कार्य उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा हैं। इसके बावजूद सेवानिवृत्ति, मृत्यु या त्यागपत्र की स्थिति में उन्हें न तो पेंशन मिलती है और न ही ग्रेच्युटी जैसी अन्य सुविधाएं।

    संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नियमितीकरण नहीं होने और कम पारिश्रमिक मिलने से कोटवारों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है तथा परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
    धरना-प्रदर्शन के बाद कोटवारों ने अपनी मांगों का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) एवं तहसीलदार को सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

    Hemant Baghel
    Kotwars stage protest in Tilda Tehsil: One-day sit-in demanding regularization; warning issued to the government to intensify the agitation.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुरतुरिया में बालमदेही नदी में बाढ़, 250 से अधिक श्रद्धालु फंसे; कसडोल पुलिस ने सुरक्षित निकाला
    Next Article कसडोल में बड़ा हादसा टला: बाइक का ब्रेक लॉक होने से गिरे पिता-पुत्र, डायल 112 की तत्परता से बची दोनों की जान
    Hemant Baghel

    Related Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    July 28, 2026

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    July 28, 2026
    Top Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Our Picks

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.