Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»बड़ा हादसा»कसडोल में बड़ा हादसा टला: बाइक का ब्रेक लॉक होने से गिरे पिता-पुत्र, डायल 112 की तत्परता से बची दोनों की जान
    बड़ा हादसा

    कसडोल में बड़ा हादसा टला: बाइक का ब्रेक लॉक होने से गिरे पिता-पुत्र, डायल 112 की तत्परता से बची दोनों की जान

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 6, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। समय रहते डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसडोल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

    जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11:35 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बलार रोड कसडोल के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही डायल 112 (बाज-1) के आरक्षक आशुतोष बंजारे और चालक नरेंद्र साहू तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

    मौके पर पहुंचने पर पता चला कि खरहा बम्हनी निवासी कुंजराम कर्ष (75 वर्ष) और उनके पुत्र हीराराम कर्ष (45 वर्ष) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक का ब्रेक अचानक लॉक हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे में बुजुर्ग कुंजराम कर्ष का एक हाथ टूट गया, पैर के पंजे में गहरी चोट आई तथा सिर, पीठ और सीने में गंभीर चोटें लगीं। वहीं उनके पुत्र हीराराम कर्ष को भी सिर, सीने, घुटने और पीठ में गंभीर चोटें आईं।

    घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डायल 112 की टीम ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना दोनों को सावधानीपूर्वक वाहन में बैठाकर सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों को पूरी जानकारी देकर दोनों को तत्काल आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, जिससे समय पर उपचार शुरू हो सका।

    डायल 112 के आरक्षक आशुतोष बंजारे और चालक नरेंद्र साहू की त्वरित कार्रवाई व सूझबूझ की स्थानीय नागरिकों और अस्पताल प्रबंधन ने सराहना की है। उनकी तत्परता के कारण “गोल्डन आवर” में इलाज मिल सका और दोनों घायलों की जान बचाने में सफलता मिली।

    Hemant Baghel
    Major accident averted in Kasdol: Father and son fell after bike brakes locked; prompt response by 'Dial 112' saved both their lives.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिल्दा तहसील में कोटवारों का हल्ला बोल: नियमितीकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना, शासन को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    Next Article मवेशी से टकराकर घायल युवक के लिए देवदूत बनी डायल-112, गिधौरी पुलिस की तत्परता से समय पर मिला इलाज
    Hemant Baghel

    Related Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    July 28, 2026

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    July 28, 2026
    Top Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Our Picks

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.