Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»अकलतरा में भीषण आग, पुलिस की तत्परता से 14 लोगों की बची जान
    अन्य

    अकलतरा में भीषण आग, पुलिस की तत्परता से 14 लोगों की बची जान

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 21, 20260312 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में देर रात एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गश्त पर निकली अकलतरा पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई से प्रथम तल पर रह रहे 5 परिवारों के 14 लोगों की जान बचा ली गई। इनमें 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे।

    https://reporter36.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260821-WA0011.mp4

    जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे अकलतरा पुलिस का गश्ती दल अम्बेडकर चौक स्थित सिसोदिया कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचा। इसी दौरान नीरज कलेक्शंस नामक कपड़ा दुकान से तेज आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। दुकान के प्रथम तल पर परिवारों के निवासरत होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

    https://reporter36.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260820-WA0029.mp4

    सीढ़ियों पर लपटें, फिर भी पुलिस ने नहीं मानी हार

    आग इतनी तेज थी कि प्रथम तल से नीचे आने वाली सीढ़ियां भी आग की लपटों से घिर गई थीं। इससे अंदर फंसे लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने विद्युत विभाग से समन्वय कर सीढ़ी की व्यवस्था कराई और उसके माध्यम से प्रथम तल पर फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए होमगार्ड जांजगीर और जे.एस.डब्ल्यू. प्लांट की फायर ब्रिगेड को तत्काल बुलाया गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से भी रोक लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि और व्यापक नुकसान की आशंका टल गई।

    पुलिस की सजगता से टली बड़ी घटना

    अकलतरा पुलिस की सजगता, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते आग में फंसे 14 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। रेस्क्यू किए गए परिवारों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

    इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जय कुमार साहू, थाना प्रभारी अकलतरा, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर सहित थाना अकलतरा के पुलिस स्टाफ, होमगार्ड जांजगीर के अग्निशमन दल और जे.एस.डब्ल्यू. प्लांट फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Hemant Baghel
    Massive fire in Akaltara; 14 lives saved thanks to prompt police action.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article कसडोल के महामाया वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.