हेमंत बघेल
कसडोल। नगर के महामाया वस्त्रालय में सोमवार तड़के सुबह भीषण आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास की अन्य दुकानें इसकी चपेट में आने से बच गईं।

बताया जा रहा है कि आग करीब सुबह 4 से 5 बजे के बीच लगी। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।

दुकान में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका फिलहाल आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर दुकान में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा एवं अन्य सामान जलने की बात सामने आ रही है।
फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है तथा आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।










































