Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»हाईवे पर शराब पार्टी के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवकों से मारपीट कर लूट, चंद घंटों में एक आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    हाईवे पर शराब पार्टी के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवकों से मारपीट कर लूट, चंद घंटों में एक आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 22, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देर रात शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं देने पर युवकों के साथ मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    पुलिस के अनुसार, ग्राम सेमरा निवासी सूरज कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जुलाई की रात वह अपने साथियों के साथ उरगा से कार से लौट रहा था। रास्ते में चांपा रेलवे ओवरब्रिज के पास धनीराम चंद्रा को लिफ्ट देकर हथनेवरा मोड़ के पास उतारा। रात करीब 12:30 बजे जब वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 4-5 युवक वहां पहुंचे और शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने लगे।

    पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ, मुक्कों, लात व बेल्ट से सूरज कुमार साहू और उसके साथियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट के बीच एक आरोपी ने सूरज की जेब से ₹1,500 निकाल लिए और फरार होते समय पत्थर मारकर कार का पिछला शीशा भी तोड़ दिया।

    पीड़ित की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 397/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 324(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    जांच के दौरान पुलिस ने साहिल कुमार पटेल उर्फ अक्की (20 वर्ष) निवासी खाल्हेपारा, हथनेवरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से लूट की रकम में से ₹100 बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान सहित थाना चांपा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

    Hemant Baghel
    Money demanded for a liquor party on the highway; youths assaulted and robbed after refusing; one accused arrested within hours.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
    Next Article गिधौरी स्कूल में पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, साइबर फ्रॉड से लेकर सड़क सुरक्षा तक दिए अहम टिप्स
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.