Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»गिधौरी स्कूल में पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, साइबर फ्रॉड से लेकर सड़क सुरक्षा तक दिए अहम टिप्स
    अन्य

    गिधौरी स्कूल में पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, साइबर फ्रॉड से लेकर सड़क सुरक्षा तक दिए अहम टिप्स

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 24, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिधौरी में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। थाना गिधौरी पुलिस एवं यातायात शाखा कसडोल की संयुक्त टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया सुरक्षा और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

    कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी ई-केवाईसी अपडेट, ओटीपी ठगी और म्यूल अकाउंट (Mule Account) जैसे साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। किसी भी साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करने या www.cybercrime.gov.in⁠� पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

    इसके साथ ही विद्यार्थियों को व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने, निजी जानकारी और लोकेशन अज्ञात लोगों से साझा नहीं करने तथा मजबूत प्राइवेसी सेटिंग रखने की समझाइश दी गई।

    यातायात शाखा की टीम ने बिना हेलमेट वाहन न चलाने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने और नशे की हालत में वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

    कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार के लालच या बहकावे में न आने और संदिग्ध परिस्थितियों में तुरंत परिजनों या पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।

    पुलिस अधिकारियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

    Hemant Baghel
    Police awareness workshop at Gidhauri School; key tips provided on topics ranging from cyber fraud to road safety.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाईवे पर शराब पार्टी के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवकों से मारपीट कर लूट, चंद घंटों में एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, धारदार हथियार लहराकर दी जान से मारने की धमकी, 5 आरोपी गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.