हेमंत बघेल
कसडोल | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को कांग्रेस कार्यालय कसडोल में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कसडोल विधायक संदीप साहू भी पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल के अध्यक्ष दयाराम वर्मा, सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, लवन ब्लॉक अध्यक्ष गुरुदयाल यादव तथा पलारी ब्लॉक अध्यक्ष रवि दास बंजारे ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का स्वागत किया। वहीं विधायक संदीप साहू ने समस्त कसडोल विधानसभा की ओर से पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, दिनेश यदु, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, परमेश्वर यदु, शैलेन्द्र बंजारे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी स्वागत किया गया।

बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन, किसान कांग्रेस, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गायत्री कैवर्त, निरेंद्र क्षत्रिय, चंदन साहू, शाहिल यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू योगेश बंजारे, द्वारका निर्मलकर, मुरारी धिवर, खिखराम वर्मा, मनीष मिश्रा, गोविंद मिश्रा, जागेश्वर वर्मा, चंद्रराम केवट, खुशीलाल साहू, पंकज जायसवाल, गौरीशंकर साहू, जागाऊ राम पटेल, मानाराम विज, लक्ष्मीशंकर जायसवाल, अमृत मनहर, रामखिलावन डहरिया, सुयश तिवारी, बसंत श्रीवास, मिलन डहरिया, सूर्य यादव, गोल्डी साहू, खगेश पटेल, मनमोहन पटेल, पेखन ध्रुव, कंतूराम पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




