Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»दो साल से बदहाल सड़क पर फूटा जनआक्रोश: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
    अन्य

    दो साल से बदहाल सड़क पर फूटा जनआक्रोश: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 19, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवर्धन यदु

    तिल्दा-नेवरा। सिमगा–सुहेला–बलौदाबाजार मार्ग की जर्जर स्थिति और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में शनिवार को सुहेला तिगड्डा चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा के सामने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर चक्का जाम की घोषणा की थी, लेकिन प्रशासन के आश्वासन के बाद चक्का जाम स्थगित कर कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा के नाम ज्ञापन सौंप दिया।

    धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सिमगा–सुहेला–बलौदाबाजार मार्ग पिछले लगभग दो वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण आम नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।

    आंदोलनकारियों ने बताया कि इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए शासन द्वारा लगभग 48.70 करोड़ रुपये की लागत से 48.60 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य 19 मार्च 2026 को किरण बिल्डिकॉन, बेमेतरा को आवंटित किया गया था। छह माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जुलाई तक भी निर्माण शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।

    जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव ने कहा कि कार्यादेश जारी होने के चार महीने बाद भी निर्माण एजेंसी द्वारा काम शुरू नहीं करना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने मांग की कि यदि संबंधित एजेंसी समय पर कार्य प्रारंभ करने में सक्षम नहीं है तो उसका ठेका तत्काल निरस्त कर किसी अन्य सक्षम एजेंसी को दिया जाए।

    उन्होंने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग चार महीने से ठेकेदार से काम शुरू नहीं करा पाया। बरसात से पहले निर्माण शुरू नहीं कराना विभाग की उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की और कहा कि केवल पैचवर्क से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी सड़क निर्माण कराया जाना चाहिए।

    धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा, थाना प्रभारी प्रमोद सिंह तथा लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर विश्वनाथ कुर्रे ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को सुना। तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन सड़क की स्थिति से पूरी तरह अवगत है और कलेक्टर के निर्देश पर लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण फिलहाल डामरीकरण संभव नहीं है, इसलिए 15 अक्टूबर के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। तब तक गड्ढों की नियमित मरम्मत और पैचवर्क कराया जाएगा।

    सब इंजीनियर विश्वनाथ कुर्रे ने भी आश्वासन दिया कि जहां-जहां गड्ढे बन रहे हैं, वहां तत्काल पैचवर्क कराया जा रहा है तथा बारिश समाप्त होते ही स्वीकृत योजना के अनुसार निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    प्रशासन के आश्वासन के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत, निर्माण कार्य में हुई देरी की निष्पक्ष जांच तथा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की। इसके बाद प्रस्तावित चक्का जाम स्थगित कर दिया गया।

    धरना-प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, संगठन मंत्री विनोद वर्मा, जिला सचिव शीतल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संतु यादव, चोवाराम वर्मा, लेखराम वर्मा, परस वर्मा, परस पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    Hemant Baghel
    Public Outrage Over Road in Disrepair for Two Years: Chhattisgarh Kranti Sena and Johar Chhattisgarh Party Stage Sit-in Submit Memorandum to Administration
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का राशिफल एवं पंचांग, दिनांक: 19 जुलाई 2026, रविवार
    Next Article बलौदाबाजार: ‘युवान’ कार्यक्रम और वन महोत्सव के जरिए विद्यार्थियों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
    Hemant Baghel

    Related Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    July 28, 2026

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    July 28, 2026
    Top Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Our Picks

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.