हेमंत बघेल
कसडोल। नगर पंचायत कसडोल के वार्ड क्रमांक 9 (डाक पारा) में करीब 25 वर्षों से लंबित नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य की बहुप्रतीक्षित मांग पर आखिरकार काम शुरू हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू और वार्ड पार्षद सुंदर साहू की पहल पर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि नगर के सभी वार्डों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित जनसमस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जा रहा है और नगर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

भूमिपूजन के बाद वार्डवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में निर्माण कार्य शुरू होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू और पार्षद सुंदर साहू का आभार जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा कसडोल मंडल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी, पार्षद नीरज साहू, नगर साहू समाज अध्यक्ष गुनी राम साहू, एल्डरमैन राजेंद्र श्रीवास, हेमलाल साहू, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शोभा यादव, रामकुमार साहू (गुरुजी), तेजकुमार पाठक, सुशील साहू, सुनील साहू, कोमल पाठक, बूटी साहू, शेषनाथ श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, देवानंद श्रीवास, अभिजीत श्रीवास, मनोज पाठक, मन्नू साहू सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
वार्डवासियों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जलभराव, आवागमन और स्वच्छता जैसी वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा तथा वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी।




