हेमंत बघेल
कसडोल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल की मासिक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुधवार, 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। बैठक दोपहर 2 बजे से ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय, गायत्री चौक, कसडोल में आयोजित होगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दयाराम वर्मा द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत तथा कसडोल विधायक संदीप साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ किसान कांग्रेस, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ एवं सेक्टर अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं के लिए दोपहर भोजन की व्यवस्था भी की गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




