विक्रम राय गुरुजी ने दिया ‘मनखे मनखे एक समान’ का संदेश, डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने हरसंभव मदद का ऐलान
हेमंत बघेल
पलारी। बाबा गुरु घासीदास जी के पवित्र संदेश ‘मनखे मनखे एक समान’ को चरितार्थ करते हुए ग्राम लरिया में सतनामी समाज द्वारा मेधावी छात्र डोमेश्वर विश्वकर्मा के NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने डोमेश्वर की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय गुरुजी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समाजजनों द्वारा डोमेश्वर विश्वकर्मा को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का छायाचित्र, शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया।
जाति नहीं, कर्म और प्रतिभा बड़ी होती है : विक्रम राय
समारोह को संबोधित करते हुए विक्रम राय गुरुजी ने कहा कि सतनामी समाज हमेशा सभी जाति और धर्म का सम्मान करता है। बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को ‘मनखे मनखे एक समान’ का अमर संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जाति नहीं, बल्कि कर्म और प्रतिभा बड़ी होती है। डोमेश्वर की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कहीं-कहीं छुआछूत और जातिगत भेदभाव देखने को मिलता है। इसे समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज को प्रतिभा और शिक्षा को बढ़ावा देकर नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।
डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने हरसंभव मदद का ऐलान
विक्रम राय गुरुजी ने डोमेश्वर विश्वकर्मा को आगे की पढ़ाई जारी रखने और डॉक्टर बनने के उनके सपने को पूरा करने के लिए हरसंभव मदद करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी प्रतिभावान बच्चा आर्थिक या अन्य किसी कारण से पीछे न रहे, इसके लिए समाज हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा।
सम्मान से अभिभूत डोमेश्वर विश्वकर्मा ने सतनामी समाज एवं विक्रम राय गुरुजी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।
बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण रहे मौजूद
समारोह में विक्रम राय गुरुजी, चरण दास तेरहवस, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष, पत्रकार चेतन पुरैना, सरपंच श्रीमती रीना डहरिया, उपसरपंच हेमलता राजेश मार्कण्डेय, पंच महेश्वरी मांजरे, प्रेमीन गायकवाड़, कौशिल्या घृतलहरे, पूर्णिमा मांजरे, आनंद मानिकपुरी, देवेंद्र ध्रुव, दीनदयाल भारद्वाज, अमृतप्रसाद टंडन, राजेंद्र घृतलहरे, देशी घृतलहरे, गणेश गायकवाड़, मोहन बंजारे, विश्राम टंडन, मानसिंह ध्रुव, राजेश बंजारे, ललित बंजारे, गोरे टंडन, अगर दास बंजारे, दिनेश घृतलहरे, गजानंद यादव, मनोज ध्रुव, सागर माण्डले, लोकेश कोशले, बंटी घृतलहरे, भागवत साहू सहित युवा जन सेवा संगठन के सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा सेवन टंडन, सूरज गायकवाड़, चंद्रशेखर मार्कण्डेय, रवि टंडन, ईश्वर बंजारे, देवप्रकाश घृतलहरे, हिमांशु बारले, बीरेन्द्र, रोहन, रंजीत घृतलहरे, रवि बंजारे, सोनू डहरिया, शुभम, अजमेल सहित आदर्श ग्राम लरिया के वरिष्ठजन, महिला मंडल, युवा साथी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह में डोमेश्वर की सफलता को समाज और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।










































