Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»बिलासपुर»42 साल की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक रामकुमार पटेल, बिलासपुर रेंज कार्यालय में भावुक विदाई
    बिलासपुर

    42 साल की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक रामकुमार पटेल, बिलासपुर रेंज कार्यालय में भावुक विदाई

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 1, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्टर36 न्यूज डेस्क | बिलासपुर | 

    पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय, बिलासपुर रेंज में मंगलवार को उप निरीक्षक (रीडर) रामकुमार पटेल और प्रधान आरक्षक विरेन्द्र कुमार शास्त्री के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईजी राम गोपाल गर्ग ने दोनों अधिकारियों को श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके अनुशासित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की।

    आईजी श्री गर्ग ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है। उन्होंने विशेष रूप से उप निरीक्षक रामकुमार पटेल के बेदाग सेवाकाल और 300 से अधिक पुरस्कार प्राप्त करने की उपलब्धि को प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    42 वर्षों तक निभाया पुलिस सेवा का दायित्व

    उप निरीक्षक रामकुमार पटेल ने मार्च 1984 में बिलासपुर जिले में आरक्षक के रूप में पुलिस सेवा शुरू की थी। इसके बाद वे प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक और वर्ष 2020 में उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने जांजगीर, कवर्धा, कोरबा सहित विभिन्न जिलों में सेवाएं दीं और वर्ष 2023 से आईजी कार्यालय में रीडर के रूप में पदस्थ थे। उल्लेखनीय है कि पूरे सेवाकाल में उन्हें 300 से अधिक पुरस्कार मिले और कभी कोई विभागीय सजा नहीं मिली।

    वहीं प्रधान आरक्षक विरेन्द्र कुमार शास्त्री ने 3 फरवरी 1994 को चालक के रूप में पुलिस विभाग में सेवा शुरू की। वर्ष 2016 में उन्हें प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति मिली। उन्होंने मुंगेली और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों में सेवाएं देने के बाद वर्ष 2021 से आईजी कार्यालय में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

    समारोह के दौरान उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरीक्षक सरिता तिवारी, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    अपने संबोधन में दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सम्मान के लिए आईजी  राम गोपाल गर्ग एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से मिले अनुभव जीवनभर उनकी सबसे बड़ी पूंजी रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर वे विभाग की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

    कार्यक्रम के अंत में आईजी  राम गोपाल गर्ग ने विशेष वाहन से दोनों अधिकारियों को उनके निवास के लिए सम्मानपूर्वक रवाना किया। इस भावुक पल में कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक संजय रावत ने किया।

    Hemant Baghel
    Sub-Inspector Ramkumar Patel retires after 42 years of unblemished service; emotional farewell at the Bilaspur Range office.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
    Next Article आईपीएल ऑनलाइन सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले एक आरोपी जा चुका है जेल
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.