हेमंत बघेल
रिपोर्टर36 जांजगीर-चांपा ।जिले की चांपा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवाजी राव इंगले (28) निवासी मंझली तालाब के पास, चांपा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को सूचना मिली थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदीप यादव (27) को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 46,270 रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 262/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
पूछताछ के दौरान संदीप यादव ने अपने मेमोरेंडम बयान में सट्टे की रकम शिवाजी राव इंगले को देने की जानकारी दी थी। विवेचना के दौरान फरार आरोपी की तलाश जारी थी। पुलिस ने 30 जून 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, श्याम राठौर, वीरेश सिंह एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




