गोवर्धन यदु
तिल्दा-नेवरा। उड़ान महिला संगठन, कुंदरू के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति स्वाती वर्मा ने कहा कि एक शिक्षक केवल बच्चों को पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, सोच, व्यवहार और भविष्य की दिशा निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भाग्य विधाता और निर्माता दोनों हैं। शिक्षकों के प्रति समाज को तन, मन, धन और समय से हर संभव सम्मान एवं सहयोग प्रदान करना चाहिए।
वहीं जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए सच्चा रोल मॉडल होता है और उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनता है। शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान नहीं करती, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने का कार्य भी करती है।
समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए। कार्यक्रम में शिक्षकों के कार्यों और उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










































