हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम खरवे में पिछले तीन महीनों के भीतर हुई 8 रहस्यमयी मौतों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। आखिर इन मौतों के पीछे क्या है सच्चाई? क्या यह जहरीली शराब का मामला है, या फिर इसके पीछे कोई और बड़ा राज छिपा है?

गांव में एक के बाद एक 8 लोगों की मौत होने के बाद मातम पसरा हुआ है। हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है—आखिर ऐसी कौन सी चीज थी जिसने 8 जिंदगियां निगल लीं?

मामले ने तब नया मोड़ लिया जब ग्रामीणों ने कसडोल थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और मृतकों के शवों को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पहले एक शव और फिर सात अन्य शवों को कब्र से बाहर निकाला गया।
फोरेंसिक विशेषज्ञों, पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया तथा नमूनों को जांच के लिए रायपुर भेजा गया। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, मौतों के पीछे की परतें खुलती चली गईं।
अब पूरे मामले का सबसे बड़ा खुलासा आज दोपहर 1 बजे होने जा रहा है। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताएगी कि आखिर इन 8 मौतों का जिम्मेदार कौन है? क्या यह हादसा था या फिर सुनियोजित साजिश? कौन है वह आरोपी जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया?
8 मौतों के इस सनसनीखेज मामले का पूरा सच जानने के लिए बने रहिए Reporter36 के साथ… क्योंकि 1 बजे खुलेगा 8 मौतों का सबसे बड़ा राज!




