Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार

    जांजगीर-चांपा में 2 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद

    बहन पर गलत नीयत के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर फावड़े से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»बलौदाबाजार में ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹21 हजार की बैटरी बरामद
    अन्य

    बलौदाबाजार में ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹21 हजार की बैटरी बरामद

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelSeptember 29, 202601192 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार।  जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां, जिनकी कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई गई है, और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस ने चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया है।

    ट्रांसपोर्ट यार्ड में खड़े ट्रक से चोरी हुई थी बैटरियां

    पुलिस के अनुसार, निरंजन ट्रांसपोर्ट के मैनेजर गीरेन्द्र सिंह सेगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रिसदा रोड स्थित ट्रांसपोर्ट यार्ड में खड़े ट्रक क्रमांक CG 22 X 7702 से अज्ञात चोरों ने दो बड़ी बैटरियां चोरी कर ली हैं। शिकायत पर सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 810/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    शराब और पैसों के लिए बनाई थी चोरी की योजना

    जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर केशव कुमार ध्रुव, सूरज यादव और धनंजय साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि 27 सितंबर की रात तीनों ने शराब पीने और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की योजना बनाई थी। इसके बाद मोटरसाइकिल से निरंजन ट्रांसपोर्ट के यार्ड पहुंचकर ट्रकों से दो बैटरियां चोरी कर लीं।

    तीनों आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। तीनों आरोपियों को 28 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    गिरफ्तार आरोपी
    केशव कुमार ध्रुव (26 वर्ष), निवासी ग्राम रिसदा।
    सूरज यादव (28 वर्ष), निवासी ग्राम रिसदा।
    धनंजय साहू उर्फ राजू (21 वर्ष), निवासी ग्राम रिसदा।
    पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

    Hemant Baghel
    000 recovered. Three accused arrested for stealing batteries from a truck in Balodabazar; batteries worth ₹21
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझमाझम बारिश में भी नहीं थमी आस्था, नाचते-गाते बप्पा को दी विदाई
    Next Article ब्रेकिंग न्यूज़ | जांजगीर-चांपा  2 अक्टूबर शुष्क दिवस से पहले अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Hemant Baghel

    Related Posts

    शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार

    November 16, 2026

    जांजगीर-चांपा में 2 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद

    November 16, 2026

    बहन पर गलत नीयत के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर फावड़े से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

    November 16, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,296 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,090 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,296 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,090 Views
    Our Picks

    शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार

    जांजगीर-चांपा में 2 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद

    बहन पर गलत नीयत के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर फावड़े से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.