Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»कसडोल में एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह पर बवाल: विधायक-सांसद का नाम निमंत्रण पत्र से गायब, प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप
    अन्य

    कसडोल में एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह पर बवाल: विधायक-सांसद का नाम निमंत्रण पत्र से गायब, प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 18, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। कसडोल नगर पंचायत में शनिवार को नगर भवन में मनोनीत तीन एल्डरमैन के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े, आनंद यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष डॉ. सुदीप दास मानिकपुरी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामरतन दुबे ने मनोनीत एल्डरमैन शिला वर्मा, गांठीलाल साहू और राजेंद्र श्रीवास को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    हालांकि शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद कार्यक्रम विवादों में घिर गया। नगर पंचायत कसडोल के विधायक प्रतिनिधि चंदन साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू पर प्रोटोकॉल की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया।

    चंदन साहू का कहना है कि कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में कसडोल विधायक संदीप साहू तथा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े का नाम शामिल नहीं किया गया, जबकि दोनों जनप्रतिनिधि क्षेत्र के प्रमुख निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर प्रोटोकॉल की अवहेलना की गई।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम में भाजपा पार्षदों के लिए मंच पर बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इतना ही नहीं, जिन तीन एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कराया गया, उनका नाम भी निमंत्रण पत्र में दर्ज नहीं था।

    चंदन साहू ने कहा कि कार्यक्रम में आमंत्रित पत्रकारों के लिए भी न तो बैठने की उचित व्यवस्था की गई और न ही उनका सम्मान किया गया। उनके अनुसार यह आयोजन अव्यवस्थित रहा और इससे जनप्रतिनिधियों, पार्षदों तथा मीडिया का अपमान हुआ।

    विधायक प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू, सांसद कमलेश जांगड़े, नगर पंचायत के पार्षदों और पत्रकारों की उपेक्षा की गई, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखने को मिली।

    अब इस पूरे मामले को लेकर कसडोल की स्थानीय राजनीति गरमा गई है। कार्यक्रम में कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन और व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

    Hemant Baghel
    Uproar over Alderman swearing-in ceremony in Kasdol: MLA and MP's names missing from invitation card; allegations of protocol violation.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट; अमेठी घाट पर आवागमन बंद
    Next Article 70 साल पुरानी जमीन पर फर्जीवाड़ा: 19 लाख के फर्जी चेक से जमीन हड़पने की साजिश, मामला दर्ज
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.