Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, धारदार हथियार लहराकर दी जान से मारने की धमकी, 5 आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, धारदार हथियार लहराकर दी जान से मारने की धमकी, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 24, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल

    जांजगीर-चांपा। जिले के थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमंदा में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना करने पर मारपीट करने और धारदार हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम हथनेवरा निवासी भूपेन्द्र कुमार टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 जुलाई 2026 की शाम वह कोसमंदा के साप्ताहिक बाजार में मुर्गा खरीदने गया था।

    वहां पहले से मौजूद मोहन कश्यप, लालू यादव, मुकेश कश्यप और उनके साथियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और डंडों से मारपीट की। इसी दौरान मोहन कश्यप ने मुर्गा काटने वाला धारदार कत्ता उठाकर हवा में लहराया और जान से मारने की धमकी दी।

    प्रार्थी की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 380/2026 दर्ज कर धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) बीएनएस तथा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    गिरफ्तार आरोपी:

    लालू यादव (28 वर्ष)

    मोहन कश्यप (25 वर्ष)

    मुकेश कुमार कौशिक (32 वर्ष)

    रमेश कुमार यादव (31 वर्ष)

    महेन्द्र कौशिक (31 वर्ष)

    सभी आरोपी ग्राम कोसमंदा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।

    Hemant Baghel
    Youth attacked for refusing money for alcohol; threatened with death while brandishing a sharp-edged weapon; 5 accused arrested.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिधौरी स्कूल में पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, साइबर फ्रॉड से लेकर सड़क सुरक्षा तक दिए अहम टिप्स
    Next Article अकलतरा में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट: चंद घंटों में 2 आरोपी गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.