हेमंत बघेल
कसडोल। क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया। 14 सितंबर को रायपुर स्थित स्वर्णभूमि में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल के निवास पर आयोजित सादे कार्यक्रम में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 की सदस्य श्रीमती प्रेमलता वैष्णव, ग्राम पंचायत देवरीकला के सरपंच बालेश्वर वैष्णव सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता वैष्णव, सरपंच बालेश्वर वैष्णव सहित अन्य नवप्रवेशी सदस्यों को केसरिया गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

बताया गया कि जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता वैष्णव एवं ग्राम पंचायत देवरीकला के सरपंच बालेश्वर वैष्णव के नेतृत्व में क्षेत्र के कई लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। पार्टी में शामिल होने के बाद प्रेमलता वैष्णव और बालेश्वर वैष्णव ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से भाजपा में शामिल हुए हैं।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामचंद्र ध्रुव एवं कसडोल मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी उपस्थित रहे। वहीं कटगी मंडल अध्यक्ष अजीव जायसवाल ने दूरभाष के माध्यम से नवप्रवेशी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों के भाजपा में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने में सहयोग प्राप्त होगा।
इस अवसर पर गायत्री यशवंत जाटवर, दुर्गा ओम प्रकाश वर्मा, संतोष ध्रुव, रामकुमार चौहान, पूजा निर्मल कमलवंशी, दिलहरण जायसवाल, दिलहरण मिरी, रजनी राजेंद्र, यशोदा पटेल, गोरेलाल पैकरा, महेश राम यादव, रामदयाल पैकरा, कृष्ण कुमार वर्मा, मोहन लाल साहू, पीयूष पैकरा, प्रताप पैकरा, चैनसिंह पैकरा, बाबूलाल कैवर्ट, नैन सिंह यादव, संतोष चौहान, अजय यादव, बिहारी लाल जायसवाल, रामाधर कैवर्त, कोदूराम जांगड़े, मनीराम घृतलहरे, आनंद पैकरा, सत्यनारायण जायसवाल, तुलसी पैकरा, आधार पैकरा, ननकी राम कैवर्त, बट्टू लाल पैकरा, हेमंत यादव, घनश्याम कैवर्त, महेश कुमार पैकरा, राममिलन टंडन, परमेश्वर साहू, रामप्रसाद पैकरा, यशवंत कुमार, राम निवास पैकरा और शिवकुमार सहित सरपंच, सामाजिक पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।










































