Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्राम पूटपुरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: आपसी सहमति से हटाया गया बेजा कब्जा, ग्रामीणों ने जताया आभार

    कथित जहरीली शराब कांड: 8 मौतों की जांच तेज, आज निकाले जा रहे 6 और शव, गांव में हड़कंप

    छत्तीसगढ़ी रैप जगत को बड़ा झटका: एप्पी राजा का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»शिक्षा»तंबाकू मुक्त कार्यालय के बोर्ड तले नियमों की धज्जियां! शिक्षा विभाग के कर्मचारी का कार्यालय में गुड़ाखू घिसते वीडियो वायरल
    शिक्षा

    तंबाकू मुक्त कार्यालय के बोर्ड तले नियमों की धज्जियां! शिक्षा विभाग के कर्मचारी का कार्यालय में गुड़ाखू घिसते वीडियो वायरल

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJune 15, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। शिक्षा विभाग में नियम-कायदों का पालन कराने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर है, उन्हीं के कार्यालय में नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय कसडोल में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 डी.के. अनंत का कार्यालय परिसर में गुड़ाखू घिसते हुए वीडियो सामने आया है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    विडंबना यह है कि जिस कार्यालय के बाहर “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” का बोर्ड लगा हुआ है और जहां स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है, उसी कार्यालय के भीतर एक शासकीय कर्मचारी खुलेआम गुड़ाखू का सेवन करते दिखाई दे रहा है।

    जानकारी के अनुसार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन ब्लॉक भर के शिक्षक, कर्मचारी एवं आम नागरिक विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कार्यालय के भीतर इस प्रकार तंबाकू उत्पाद का उपयोग न केवल शासकीय गरिमा के विपरीत माना जा रहा है, बल्कि यह अन्य कर्मचारियों और आने-जाने वालों के लिए भी गलत संदेश देने वाला है।

    पत्रकारों के सवाल पर मुंह छिपाते नजर आए कर्मचारी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब पत्रकारों ने सहायक ग्रेड-2 डी.के. अनंत से कार्यालय में गुड़ाखू सेवन को लेकर सवाल पूछा तो वे कैमरे से बचते हुए मुंह छिपाकर निकल गए और इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसका वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

    https://reporter36.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260615-WA0025.mp4

     

    नियम बनाने वाले ही नियम तोड़ते दिखे

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शिक्षा विभाग स्वयं तंबाकू मुक्त वातावरण का संदेश देता है और इसके लिए कार्यालय परिसर में सूचना बोर्ड लगाया गया है, तब उसी कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा नियमों की अवहेलना किसके संरक्षण में की जा रही है? यदि विभागीय कार्यालयों में ही ऐसे नियमों का पालन नहीं होगा तो स्कूलों और विद्यार्थियों तक क्या संदेश जाएगा?

     

    कोटपा अधिनियम की भावना पर भी सवाल

    तंबाकू नियंत्रण के लिए लागू कोटपा (COTPA) अधिनियम, 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू संबंधी गतिविधियों को नियंत्रित करने के प्रावधान हैं। शिक्षा विभाग लगातार स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने के निर्देश जारी करता रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग के कार्यालय में इस तरह की घटना विभागीय निर्देशों की भावना के विपरीत मानी जा रही है।

    उच्च अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

    वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों की निगाहें जिला शिक्षा विभाग और उच्च अधिकारियों पर टिकी हुई हैं। सवाल यह है कि क्या मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

    फिलहाल, तंबाकू मुक्त कार्यालय के दावे और कार्यालय के भीतर दिखाई दे रही वास्तविकता के बीच का यह विरोधाभास शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

    Hemant Baghel
    Rules flouted right under the 'Tobacco-Free Office' sign! Video of an Education Department employee rubbing *gudakhu* inside the office goes viral.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन साल से जर्जर स्कूल भवन, छत टूटने के बाद भी नहीं हुआ मरम्मत कार्य; बच्चों का भविष्य अधर में, कलेक्टर से लेकर शिक्षा विभाग तक लगाई गुहार, फिर भी नहीं मिली राहत
    Next Article छत्तीसगढ़ी रैप जगत को बड़ा झटका: एप्पी राजा का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ग्राम पूटपुरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: आपसी सहमति से हटाया गया बेजा कब्जा, ग्रामीणों ने जताया आभार

    June 16, 2026

    कथित जहरीली शराब कांड: 8 मौतों की जांच तेज, आज निकाले जा रहे 6 और शव, गांव में हड़कंप

    June 16, 2026

    छत्तीसगढ़ी रैप जगत को बड़ा झटका: एप्पी राजा का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

    June 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    ग्राम पूटपुरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: आपसी सहमति से हटाया गया बेजा कब्जा, ग्रामीणों ने जताया आभार

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    ग्राम पूटपुरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: आपसी सहमति से हटाया गया बेजा कब्जा, ग्रामीणों ने जताया आभार

    June 16, 2026
    Our Picks

    ग्राम पूटपुरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: आपसी सहमति से हटाया गया बेजा कब्जा, ग्रामीणों ने जताया आभार

    कथित जहरीली शराब कांड: 8 मौतों की जांच तेज, आज निकाले जा रहे 6 और शव, गांव में हड़कंप

    छत्तीसगढ़ी रैप जगत को बड़ा झटका: एप्पी राजा का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.