ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार
सोनाखान वन क्षेत्र में 28 हाथियों के झुंड की दस्तक
कई गांवों में हाई अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
सोनाखान वन परिक्षेत्र में 28 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
धान की फसल को पहुंचा नुकसान
बताया गया कि हाथियों का झुंड बीती रात करीब 12:20 बजे हतोद, बेहराभाठा और असनींद के राजस्व क्षेत्र में पहुंचा और खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।
इन गांवों में हाई अलर्ट:
असनींद, पोड़ी, पचपेड़ी, खरहा, ब्रम्हनी, पटियापाली, कंजिया, मिरगीदा, नवागांव और बिटकुली सहित आसपास के गांव।
वन विभाग की अपील
ग्रामीणों से विशेषकर रात के समय खेत-जंगल क्षेत्र में अकेले नहीं जाने और हाथियों के झुंड से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। वन विभाग एवं हाथी मित्र दल द्वारा लगातार निगरानी और ट्रैकिंग की जा रही है।










































