Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

    खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, खेल मैदान में दो हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग

    बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 दिनों में 93 वारंटी गिरफ्तार, 32 साल पुराने फरार आरोपी को भी दबोचा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»जेल से छूटते ही निकाली कार-बाइक रैली, इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर फैलाया खौफ; 9 आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    जेल से छूटते ही निकाली कार-बाइक रैली, इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर फैलाया खौफ; 9 आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJune 7, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार/भाटापारा। जिले में आम जनता के बीच दहशत फैलाने और सोशल मीडिया पर अपराधी छवि का प्रदर्शन करने वाले 9 युवकों को भाटापारा शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद कार और मोटरसाइकिलों की रैली निकालकर इलाके में हुड़दंग मचाया था तथा उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही थाना भाटापारा शहर के एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए थे। 5 जून को जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    बताया गया कि आरोपियों ने कल्याण सागर वार्ड और तालाब पार रोड क्षेत्र में रात करीब 10 से 11 बजे के बीच कारों और मोटरसाइकिलों का काफिला निकालकर हुड़दंग किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से अभद्र व्यवहार और हुज्जतबाजी की गई, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया।

    इतना ही नहीं, आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर रील के रूप में अपलोड किया। पुलिस के मुताबिक इसका उद्देश्य इलाके में अपनी धौंस जमाना और लोगों में खौफ पैदा करना था।

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देश पर भाटापारा शहर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घटना में इस्तेमाल किए गए वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

    पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हुड़दंग या सोशल मीडिया पर अपराधी गतिविधियों का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    गिरफ्तार आरोपी: आदित्य साहू, सागर धीवर, मनीष धृतलहरे उर्फ सूर्या, वसीम अली, संतोष उर्फ छोटू मनहरे, सागर यादव, आशीष ध्रुव, हेमंत भाट और ओम ध्रुव निवासी भाटापारा।

    Hemant Baghel
    After being released from jail he organized a car-bike rally and spread fear by posting a video on Instagram; 9 accused arrested
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, महिला आरोपी गिरफ्तार
    Next Article ग्राम पंचायत पुटपुरा विकास की नई मिसाल, पैरागुड़ा में 10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य जारी
    Hemant Baghel

    Related Posts

    कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

    June 9, 2026

    खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, खेल मैदान में दो हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग

    June 8, 2026

    बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 दिनों में 93 वारंटी गिरफ्तार, 32 साल पुराने फरार आरोपी को भी दबोचा

    June 7, 2026
    Top Posts

    कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

    June 9, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

    June 9, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Our Picks

    कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

    खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, खेल मैदान में दो हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग

    बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 दिनों में 93 वारंटी गिरफ्तार, 32 साल पुराने फरार आरोपी को भी दबोचा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.