Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»5 करोड़ के इंडोर-आउटडोर स्टेडियम की जांच की मांग, खिलाड़ी राघवेन्द्र पवार ने PMO को लिखा पत्र
    अन्य

    5 करोड़ के इंडोर-आउटडोर स्टेडियम की जांच की मांग, खिलाड़ी राघवेन्द्र पवार ने PMO को लिखा पत्र

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 9, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निर्माण में अनियमितता, टीन शेड उड़ने, वुडन फ्लोरिंग खराब होने और खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के अभाव का लगाया आरोप

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। नगर पंचायत कसडोल में अधोसंरचना मद के तहत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग उठी है। वरिष्ठ खिलाड़ी राघवेन्द्र पवार (लाला) ने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराने की मांग की है।

    राघवेन्द्र पवार ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित स्टेडियम वर्तमान में खिलाड़ियों के उपयोग के लिए उपयुक्त स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम का टीन शेड बार-बार उड़ जाता है तथा कई स्थानों पर छेद होने के कारण बारिश का पानी अंदर टपकता है। इससे महंगी वुडन फ्लोरिंग भी नमी के कारण खराब होकर सड़ने लगी है।

    उन्होंने यह भी बताया कि स्टेडियम में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है, कई स्थानों पर दरारें दिखाई दे रही हैं, खिलाड़ियों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। वहीं आउटडोर मैदान की लेवलिंग भी सही नहीं होने से खेल गतिविधियों के संचालन में परेशानी हो रही है।

    पवार का कहना है कि स्टेडियम के रखरखाव का भी अभाव है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    उन्होंने कहा कि कसडोल विकासखंड आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र है, जहां कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। लेकिन स्टेडियम की बदहाल स्थिति के कारण उनकी खेल प्रतिभा प्रभावित हो रही है।

    राघवेन्द्र पवार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मांग की है कि स्टेडियम के निर्माण कार्य की स्वतंत्र एवं सक्षम एजेंसी से उच्च स्तरीय तकनीकी और वित्तीय जांच कराई जाए तथा आवश्यक मरम्मत एवं उन्नयन कर इसे जल्द से जल्द खिलाड़ियों के उपयोग के लिए सुचारु रूप से संचालित कराया जाए।

    Hemant Baghel
    Demand for inquiry into ₹5 crore indoor-outdoor stadium; athlete Raghavendra Pawar writes to PMO.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबार आदिवासी कन्या आश्रम में 3.15 लाख के कथित गबन का आरोप, बिना काम पहली किस्त निकालने का मामला आया सामने
    Next Article युवा कांग्रेस चुनाव: जिल महासचिव पद के लिए रविशंकर (राजू) जायसवाल को मिल रहा युवाओं का व्यापक समर्थन
    Hemant Baghel

    Related Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    July 28, 2026

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    July 28, 2026
    Top Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Our Picks

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.