हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम तरौद में देर शाम छापेमारी कर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹29,000 नकद और ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा खिलाने एवं खेलने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 18 जुलाई 2026 की शाम अकलतरा पुलिस ने ग्राम तरौद में दबिश देकर सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी
चित्र विजय सिंह (42), जोगीडिपा, थाना मुलमुला
उमाशंकर साहू (37), किरारी, थाना अकलतरा
विनोद कुमार पाटले (50), अमरताल, थाना अकलतरा
अरविंद कुमार यादव (40), मुड़पार, चौकी नैला, थाना जांजगीर
पवन कुमार जोगी (40), मुरलीडीह
कुमार गौरव नोरगे (40), मुरलीडीह
अजय रात्रे (30), मुरलीडीह, थाना मुलमुला
एकलव्य दिनकर (21), मुरलीडीह, थाना मुलमुला
फिरथ सूर्यवंशी (32), वार्ड क्रमांक 15, अकलतरा
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं थाना अकलतरा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




