हेमंत बघेल
कसडोल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल की मासिक बैठक शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दयाराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों के लिए कार्य करती रही है और आगे भी जनसेवा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों से नेतृत्व को अवगत कराया। इस दौरान पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में कोषाध्यक्ष चंदन साहू, प्रभारी महामंत्री द्वारका निर्मलकर, प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय, विशाल खुसरो, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस लक्ष्मी कुर्वंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, पंकज जायसवाल, जागेश्वर वर्मा, चंदराम निषाद, योगेश बंजारे, खिखराम वर्मा, निरेंद्र क्षत्रिय, अशोक पटेल, रमेश वैष्णव, मुरारी धीवर, परस जायसवाल, विकास पैकरा, प्रेमशंकर यादव, कामता प्रसाद साहू, पुरीराम कोशले, जगाऊराम पटेल, दीपक चंद साहू, गंगाराम साहू, सुशील देवांगन, नोमेश साहू, साहिद डांडेकर, सूर्यप्रकाश यादव, दीपक कैवर्त्य, कमल पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




