गोवर्धन यदु
तिल्दा-नेवरा। मां मावली मंदिर समिति, सेवा समिति एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आषाढ़ अमावस्या के पावन अवसर पर 23 जुलाई 2026 को मां मावली मंदिर में माता पहुंचनी एवं जुड़वास पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से जस गीत एवं माता सेवा के साथ नगर भ्रमण निकाला गया। श्रद्धालु छोटे तालाब स्थित शीतला मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता पहुंचनी की रस्म संपन्न की गई।
इसके बाद 26 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मां मावली मंदिर परिसर में सावनाही कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पर्व मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़े किसानों और उनके पशुधन की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना के लिए मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार किसान अपने घर एवं कोठार में गोबर से धार्मिक आकृतियां बनाकर परिवार और मवेशियों को रोगों से बचाने तथा सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। सावन माह प्रारंभ होने से पूर्व रविवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मां मावली मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप देवांगन, उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु, सचिव शिवकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर वर्मा, कन्हैया यादव, चोवाराम वर्मा, दुवारिका नायक, कुलपत सिंह चौहान, मनोहर यादव, गजानंद वर्मा, नारायण वर्मा, कन्हैया वर्मा, सोनल वर्मा, हेमंत देवांगन, खिलेश देवांगन, जयदीप निषाद, पवन निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।




