Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»वायरल वीडियो से खुला 10 भैंस चोरी का राज, अकलतरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    अन्य

    वायरल वीडियो से खुला 10 भैंस चोरी का राज, अकलतरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 22, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल

    जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना पुलिस ने 10 भैंस चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में सबसे अहम सुराग सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह वीडियो बना, जिसमें चोरी की गई भैंसों को बेचने के उद्देश्य से उनका वीडियो बनाया गया था।

    पुलिस के अनुसार, नंदा यादव ने 12 जुलाई 2026 को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 जुलाई को उसने अपनी 10 भैंसों को जंगल में चरने के लिए छोड़ा था, लेकिन शाम तक वे वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी भैंसों का पता नहीं चलने पर चोरी की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 402/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    जांच के दौरान शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला, जिसमें उसकी चोरी हुई भैंसों को बेचने के उद्देश्य से दिखाया जा रहा था। पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच कर उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान सोमू भारद्वाज निवासी बम्हनीन के रूप में की।

    पुलिस ने सोमू भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी सनी उर्फ सचिन यादव निवासी संजय नगर वार्ड क्रमांक-03, अकलतरा के साथ मिलकर भैंसों को बेचने की योजना बनाने और बिक्री के लिए वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार कर ली।

    इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    गिरफ्तार आरोपी

    सनी उर्फ सचिन यादव (18 वर्ष), निवासी संजय नगर वार्ड क्रमांक-03, अकलतरा।

    सोमू भारद्वाज (22 वर्ष), निवासी बम्हनीन, थाना अकलतरा।

    पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, रमन पाटले, अंजनी कश्यप, महेंद्र राज एवं शेष साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना अकलतरा पुलिस की सक्रिय विवेचना और तकनीकी जांच के चलते मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

    Hemant Baghel
    Viral video reveals mystery behind theft of 10 buffaloes; Akaltara police arrest two accused.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्क्रैप कॉपर वायर चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article जांजगीर-चांपा: विवेचना में लापरवाही पर उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान निलंबित
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.