Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

    देवरीकला में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भोजली पर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पारंपरिक गीतों से गूंजा गांव

    नागेश्वर साहू के नेतृत्व में कसडोल में ₹31.93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना
    अन्य

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelSeptember 14, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के निर्देशानुसार तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चरण दास तेहरवंश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले के सभी मंडलों एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उन्हें सफल बनाने के लिए आगे आना होगा।

    उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ‘आशीर्वाद के दीया’, ’25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वड़नगर से वाराणसी’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जन सेवक महाकुंभ’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को बूथ एवं मंडल स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

     

    दो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

    बैठक के दौरान भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर लवन मंडल से राजकुमार मिरी और गोविन्द डहरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष चरण दास तेहरवंश ने दोनों को भाजपा का गमछा पहनाकर, गुलदस्ता एवं फूलमाला भेंट कर पार्टी में प्रवेश कराया।

    कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी हितेश रात्रे, जांजगीर-चांपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रमा शंकर बंजारे, जिला महामंत्री द्वय माखन महिलांगे एवं गोविन्द घृतलहरे, उपाध्यक्ष मनोज अडील, जिला मंत्री खोजराम कोसले, प्रदीप कुर्रे एवं शांति पात्रे, बलौदाबाजार शहर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धरम चतुर्वेदी, पलारी मंडल महामंत्री जगतारण कोसले, भाटापारा शहर मंडल अध्यक्ष शिवअनंत तथा लवन मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मधुकर सहित जिला एवं मंडल स्तर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Hemant Baghel
    District meeting of the BJP Scheduled Caste Morcha held; action plan formulated for programs related to public service and social welfare.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत
    Next Article गणेश पर्व के पहले तिल्दा-नेवरा पुलिस का सख्त एक्शन
    Hemant Baghel

    Related Posts

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

    September 14, 2026

    देवरीकला में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भोजली पर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पारंपरिक गीतों से गूंजा गांव

    September 14, 2026

    नागेश्वर साहू के नेतृत्व में कसडोल में ₹31.93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    September 14, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

    देवरीकला में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भोजली पर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पारंपरिक गीतों से गूंजा गांव

    नागेश्वर साहू के नेतृत्व में कसडोल में ₹31.93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.